सारण SSP ने दिघवारा SHO को किया लाइन हाजिर, 7 दिनों के अंदर माँगा स्पष्टीकरण

छपरा: सारण जिले में पुलिस प्रशासन में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष ने दिघवारा थाना अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई आम जनता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है, जिसके कारण थानाध्यक्ष चर्चा में थे।
जानकारी के अनुसार, दिघवारा थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई एक सड़क दुर्घटना के बाद समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सुरक्षित नहीं रखने को लेकर लापरवाही बरती गई थी। इस लापरवाही के कारण कुछ वाहन उपकरण गायब हो गए। मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर एवं दो अन्य पुलिस उपाधीक्षकों की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी।
संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), सारण क्षेत्र, छपरा के अनुमोदन के बाद SSP कुमार आशीष ने दिघवारा थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अंकित कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही, इस मामले में 07 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



