
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 71 सीटों पर घोषित इस लिस्ट में दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को टिकट दिया गया है। सम्राट चौधरी तारापुर से जबकि विजय सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी ने इस सूची में कई बड़े बदलाव किए हैं। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का इस बार टिकट काटा गया है। नंदकिशोर यादव लगातार पांच बार पटना सिटी से चुनाव जीतते आए हैं, जबकि अरुण सिन्हा भी राजधानी पटना की कुम्हरार सीट से लंबे समय से पार्टी के मजबूत चेहरे रहे हैं।
पहली सूची में 12 मंत्रियों को भी टिकट
भाजपा की पहली सूची में 12 मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है, जबकि 9 महिलाओं को मौका देकर महिला प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की कोशिश की गई है। इनमें प्रमुख नाम बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह के हैं। इसके अलावा कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारिसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को भी प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस बार बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बाकी सीटें सहयोगी दलों के हिस्से में गई हैं।
राज्य में दो चरणों में मतदान होगा पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
युवा और अनुभव के संतुलन
राजनीतिक हलकों में भाजपा की इस पहली लिस्ट को “युवा और अनुभव के संतुलन” की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है। कई पुराने चेहरों की जगह नए उम्मीदवारों को मौका देकर पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह बदलाव और नए समीकरणों के साथ मैदान में उतर रही है।
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|
| बेतिया | रेणु देवी |
| रक्सौल | प्रमोद कुमार सिन्हा |
| पिपरा | श्यामबाबू प्रसाद यादव |
| मधुबन | राणा रणधीर सिंह |
| मोतिहारी | प्रमोद कुमार |
| ढाका | पवन जायसवाल |
| रीगा | बैद्यनाथ प्रसाद |
| बथनाहा | अनिल कुमार राम |
| परिहार | गायत्री देवी |
| सीतामढ़ी | सुनील कुमार पिंटू |
| बेनीपट्टी | विनोद नारायण झा |
| खजौली | अरुण शंकर प्रसाद |
| बिस्फी | हरिभूषण ठाकुर बचौल |
| राजनगर | सुजीत पासवान |
| झंझारपुर | नीतीश मिश्रा |
| छातापुर | नीरज कुमार सिंह बबलू |
| नरपतगंज | देवंती यादव |
| फारबिसगंज | विद्यासागर केसरी |
| सिकटी | विजय कुमार मंडल |
| किशनगंज | स्वीटी सिंह |
| बनमनखी | कृष्ण कुमार ऋषि |
| पूर्णिया | विजय कुमार खेमका |
| कटिहार | तारकिशोर प्रसाद |
| प्राणपुर | निशा सिंह |
| कोढ़ा | कविता देवी |
| सहरसा | आलोक रंजन झा |
| गौरा बौराम | सुजीत कुमार सिंह |
| दरभंगा | संजय सरावगी |
| केवटी | मुरारी मोहन झा |
| जाले | जीवेश मिश्रा |
| औराई | रमा निषाद |
| कुढ़नी | केदार प्रसाद गुप्ता |
| बरुराज | अरुण कुमार सिंह |
| साहेबगंज | राजू कुमार सिंह |
| बैकुंठपुर | मिथिलेश तिवारी |
| सीवान | मंगल पांडेय |
| दरौंदा | कर्णजीत सिंह |
| गोरेयाकोठी | देवेश कांत सिंह |
| तरैया | जनक सिंह |
| अमनौर | कृष्ण कुमार मंटू |
| हाजीपुर | अवधेश सिंह |
| लालगंज | संजय कुमार सिंह |
| पातेपुर | लखेंद्र कुमार रौशन |
| मोहिउद्दीननगर | राजेश कुमार सिंह |
| बछवाड़ा | सुरेंद्र मेहता |
| तेघड़ा | रजनीश कुमार |
| बेगूसराय | कुंदन कुमार |
| भागलपुर | रोहित पांडेय |
| बांका | राम नारायण मंडल |
| कटोरिया | पूरण लाल टुडू |
| तारापुर | सम्राट चौधरी |
| मुंगेर | कुमार प्रणय |
| लखीसराय | विजय कुमार सिन्हा |
| बिहारशरीफ | सुनील कुमार |
| दीघा | संजीव चौरसिया |
| बांकीपुर | नितिन नवीन |
| कुम्हरार | संजय गुप्ता |
| पटना साहिब | रत्नेश कुशवाहा |
| दानापुर | रामकृपाल यादव |
| बिक्रम | सिद्धार्थ सौरव |
| बड़हरा | राघवेंद्र प्रताप सिंह |
| आरा | संजय सिंह टाइगर |
| तरारी | विशाल प्रशांत |
| अरवल | मनोज शर्मा |
| औरंगाबाद | त्रिविक्रम सिंह |
| गुरुआ | उपेंद्र दांगी |
| गया शहर | प्रेम कुमार |
| वजीरगंज | बीरेंद्र सिंह |
| हिसुआ | अनिल सिंह |
| वारसलीगंज | अरुणा देवी |
| जमुई | श्रेयसी सिंह |
पहले चरण में शामिल जिले और सीटें
पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



