सारण SSP ने की बड़ी कार्रवाई, कांडों के निष्पादन में लापरवाह 98 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोका

छपरा। सारण जिले में कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, मार्च 2025 माह के प्रदर्शन के आधार पर दो या दो से कम कांडों का निष्पादन करने वाले 98 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया है।
इन पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोका
जिसमें दरियापुर थाना-06, मढ़ौरा थाना-03, पानापुर-01, इसुआपुर थाना-07, सोनपुर थाना-04, हरिहरनाथ थाना-02, भगवानबाजार थाना-02, नयागाँव थाना-02, दिघवारा थाना-05, मशरख-01, परसा थाना-03, डेरनी थाना-01, अकीलपुर थाना-01, मकेर थाना-04, तरैया थाना-01. एएलटीएफ मढ़ौरा-02, गौरा थाना-03, गरखा थाना-02, डोरीगंज थाना-01, अवतारनगर थाना-03, मांझी थाना-01, एकमा थाना-04, दाउदपुर थाना-06, जनताबाजार थाना-04, रसूलपुर थाना-01, मुफ्फसिल थाना-12, नगर थाना-02, बनियापुर थाना-01, जलालपुर थाना-02, रिविलगंज थाना-02, कोपा थाना-02, सहाजितपुर थाना-06, खैरा थाना-01 के पदाधिकारी शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर, बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले 18 अनुसंधानकर्ताओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक सुसेवांक (प्रशंसा अंक) से पुरस्कृत किया गया है। इन अनुसंधानकर्ताओं ने मार्च माह में 10 या उससे अधिक कांडों का निष्पादन किया, जो उनकी तत्परता और समर्पण का प्रतीक है।
इन पुलिस पदाधिकारियों को किया गया पुरस्कृत
- पु०अ०नि० निरंजन कुमार बनियापुर थाना
- पु०अ०नि० सफी अहमद खान बनियापुर थाना
- पु०अ०नि० अक्षय चौबे दरियापुर थाना
- पु०अ०नि० मनोज उराँव दरियापुर थाना
- पु०अ०नि० दिनेश्वर कुमार दरियापुर थाना
- पु०अ०नि० विपुल कुमार माँझी थाना
- पु०अ०नि० प्रमोद कुमार परसा थाना
- पु०अ०नि० रामाशिष सिंह मढ़ौरा थाना
- 09 पु०अ०नि० सविता कुमार मढ़ौरा थाना
- पु०अ०नि० हरि नारायण साहु सोनपुर थाना
- पु०अ०नि० प्रवेज आलम सोनपुर थाना
- पु०अ०नि० लव कुमार द्विवेदी सोनपुर थाना
- पु०अ०नि० रौशन कुमार मशरख थाना
- पु०अ०नि० उपेन्द्र प्र० यादव पानापुर थाना
- पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार पानापुर थाना
- स०अ०नि० बिजेन्द्र प्र० यादव गौरा थाना
- स०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार गरखा थाना
- स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार मढ़ौरा थाना
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कांडों के निष्पादन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाएगा। इस कदम से पुलिस व्यवस्था में और अधिक अनुशासन एवं गति लाने की उम्मीद की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



