Railway News: ट्रेनों के परिचालन में वाराणसी मंडल ने रचा कीर्तिमान, 95 प्रतिशत समयपालन दर्ज
100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो चुकी हैं सभी बड़ी लाइनें

रेलवे डेस्क। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित एवं समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मंडल से ओरिजिनेट एवं मंडल पर टर्मिनेट होने वाली गाड़ियों का 95 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया गया, जो मंडल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और कीर्तिमान है।
इस उपलक्ष्य में 20 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने मंडल कार्यालय स्थित केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष (Control Room) का दौरा किया। उन्होंने यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आगे भी समयपालन को बनाए रखने और उसमें निरंतर सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।
100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो चुकी हैं सभी बड़ी लाइनें
डीआरएम ने कहा कि वाराणसी मंडल की आधारभूत संरचना और कार्यप्रणाली का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को बेहतर और द्रुतगामी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि मंडल की सभी बड़ी लाइनें अब 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो चुकी हैं। वहीं, शेष रेलखंडों पर दोहरीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से जारी है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान कई रेलखंडों पर सतर्कता आदेश लागू रहते हैं, फिर भी सेक्शनल स्पीड बढ़ाने और ब्लॉक/मेगा ब्लॉक के कुशल प्रबंधन की बदौलत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई।
सामूहिक प्रयास का परिणाम
डीआरएम ने रेल संचालन एवं प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और सभी विभागों के बेहतर तालमेल का परिणाम है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुविधा उपलब्ध कराते रहें। यह उपलब्धि न केवल वाराणसी मंडल की दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है बल्कि भारतीय रेलवे की समयपालन व यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रगति को भी रेखांकित करती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी
छपराMay 16, 2026Ration Card: सारण में राशन कार्ड बनाने में आएगी तेजी, DM ने दिया अल्टीमेटम
करियर – शिक्षाMay 16, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, मारुति-हीरो शोरूम में भर्ती
क्राइमMay 16, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल बेनकाब! 50 लड़कियां मुक्त, 20 आरोपी गिरफ्तार







