अब मोबाइल एप से मिलेगी सोनपुर मेला की जानकारी, सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के लिए लंच हुआ ऐप

छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला को डिजिटलीकरण किया जा रहा है। सारण जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को सोनपुर मेला को सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के लिए ऐप को लॉन्च किया गया। इसमें एक क्लिक पर मेला से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन की सुविधा को लेकर सोनपुर मेला ऐप लॉन्च किया गया है। ऐप पर मेला से संबंधित सभी तरह की जानकारी को साझा किया गया है। खेल, घाट, संस्कृति कार्यक्रम, हॉस्पिटल, पुलिसिंग और मेला को लेकर सभी तरह की जानकारी मौजूद है। इससे दूर बैठे लोगों को भी समय पर जानकारी मिल जाएगी।
डीपीआरओ रविन्द्र कुमार ने कहा कि लोगों को ध्यान में रखते हुए ऐप को डेवलप किया गया है। इसमें मेले के बारे में सभी तरह की जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी। जीपीएस और गूगल मैप को अटैच करते हुए सभी सम्बन्धित जगहों का डायरेक्शन मार्क किया गया है। इसमें सभी तरह की जानकारी मौजूद है।
जिला प्रशासन की ओर से एक विशेष आईटी टीम की ओर से इसे लगातार अपडेट किया जाएगा। हर रोज मेले से जुड़े वीडियो, फोटो को भी अपलोड किया जाएगा। इससे दूर बैठे लोग भी मेला का अवलोकन कर सकेंगे। ऐप पर मेले से जुड़ा खोया पाया, जनता थाली, जानवरों का अस्पताल, रूट चार्ट किराया, घाट की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



