सारण के मछली पालकों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड, लगेगा मेगा कैंप

छपरा। सारण जिले के परसा प्रखंड के दिघरा पंचायत में 25 अक्टूबर को मत्स्य पालकों के लिए एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत निबंधन की प्रक्रिया की जाएगी।
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज के दो फोटो, आधार कार्ड की छाया प्रति, जमीन से संबंधित दस्तावेज, रजिस्टर्ड लीज और बंदोबस्त जलकरों का पट्टा शामिल हैं। सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने पर किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिल सकेगा।
जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना सभी प्रखंडों के योग्य लाभार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस प्रक्रिया के लिए एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिसका मोबाइल नंबर 7905430681 है। सभी मत्स्य पालकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



