
छपरा. 40 वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की संशोधित तिथि की घोषणा कर दी गयी है. आगामी 18 व 19 दिसंबर को राजेंद्र स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा. उक्त निर्णय जिला संघ की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहार एथलेटिक्स संघ सह जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने बताया कि प्रतियोगिता की पूर्व घोषित तिथि को तकनीकी कारणों से स्थगित किया गया था. सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के राजेन्द्र स्टेडियम में होगी.
जिसमें जिला भर के सबजूनियर, जूनियर तथा पुरुष व महिला वर्ग के लगभग तीन सौ एथलीट शिरकत करेंगे. प्रतिभागी अपने यूनिट के माध्यम के साथ ही स्वतंत्र रूप से भी भाग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि पंजीयन 16 दिसंबर तक किया जाएगा. प्रतियोगिता का संचालन जिला व राज्य स्तरीय ऑफिशियल करेंगे.
प्रायोजक अजित सिंह, राष्ट्रीय एथलीट डॉ मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू, संघ के कोषाध्यक्ष मेराज खान, एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी अमित सौरभ और नीतीश पांडेय के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलीट को एएफआई के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाता है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



