छपरा में बनेगा 100 बेड का चार मंजिला मॉडल अस्पताल, बड़े शहरों के तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं

छपरा। अब छपरा में बड़े शहरों के तर्ज पर 100 बेड का चार मंजिला सदर अस्पताल बनेगा। चार मंजिला मॉडल हॉस्पिटल के हर मंजिल पर अलग-अलग व्यवस्थाएं व सुविधाएं होंगी। भूतल पर इमरजेंसी वार्ड रहेगा जहां एमआर आई, फार्मेसी, एक्स-रे, यूएसजी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मेजर और माइनॉरिटी सैंपल कलेक्शन व डॉक्टर ड्यूटी रूम बना होगा। प्रथम तल पर जनरल मेडिसिन, ऑर्थो रूम, फिजियोथैरेपी, ब्लड बैंक, डेंटल डिपार्टर्मेंट, सर्जिकल रूम, मेडिसिन स्टोर व लैब की व्यवस्था रहेगी। द्वितीय तल पर आईसीयू , नर्स रूम, डॉक्टर रूम होगा। तृतीय तल की बात करें तो इसमें प्राइवेट, नर्सिंग व जनरल वार्ड 6 बेड , 10 बेड व 14 बेड का होगा। चौथा तल पर जनरल वार्ड योगा नेचरोपैथी, मेडिसिन स्टोर, पंचकर्म रूम , मेडिसिन स्टोर और डॉक्टर परामर्श रूम की व्यवस्था की गई है।
बड़े शहरों के तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं:
आपको बता दें कि मॉडल हॉस्पिटल बनने के बाद शहर का लुक भी बदल जाएगा। बड़े शहरों में दिखने वाला सरकारी हॉस्पिटल जैसा यह भी दिखेगा। आईपीएचस मानक के आधार पर मॉडल हॉस्पिटल का निर्माण 8243 स्क्वायर सेंटीमीटर में कराया जाएगा। बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना से जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित होगी। छपरा सदर अस्पताल परिसर में यह मॉडल हॉस्पिटल 100 बेड का होगा। शिलान्यास के साथ ही छपरा सदर अस्पताल का मॉडल हॉस्पिटल कैसा दिखेगा, उसका मॉडल भी बनकर तैयार है। पुराने इमरजेंसी भवन को तोड़कर यहां साल के शुरुआत में कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मालूम हो कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इसकी नींव रख दी है।
39 करोड़ 20 लाख की लागत से इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा
छपरा सदर अस्पताल का मॉडल हॉस्पिटल के लिए सरकार ने राशि भी आवंटित कर दी है। 39 करोड़ 20 लाख की लागत से इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अंतर्गत आपातकालीन सेवा 24 घंटे , ऑपरेशन थिएटर, लॉन्ड्री, किचन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ऑक्सीजन युक्त बेड, ब्लड बैंक इकाई , हाय डिपेंडेंसी इकाई ,नर्सिंग स्टेशन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। अस्पताल में जल जमाव नहीं हो इसका भी ख्याल रखा गया है ताकि इलाज करने आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्हें समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो जाए। एक छत के नीचे यहां भी इमरजेंसी मेडिकल सुविधा लोगों को मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



