मोदी खाली मंदिर-मस्जिद कइलन, एकरा अलावा कुछ ना कइलन: मीरा कुमार

छपरा। 10 बरिस से मोदी जी के भाजपा के सरकार केंद्र में बा, बाकिर आज ले केहूके एगो नौकरी ना देहलन, जबकि दू करोड़ नौकरी देवेके के कहले रहलन हं। भारत के प्रत्येक जनता के ख़ाता में 15 लाख रुपया भेजेके कहलन, पंद्रह पैसा भी केहू के ख़ाता में ना आइल।
यह बात कांग्रेस की वरीय नेत्री व लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने एकमा के परसागढ़ व लहलादपुर में आयोजित चुनावी जन सभाओं को भोजपुरी में सम्बोधित करते हुए रविवार को कही।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील लोगों से करते हुए कहा कि मोदी जी खाली मंदिर-मस्जिद कइलन, एकरा अलावे कुछ ना कइलन। वहीं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आकाश कुमार ने मेनोफेस्टो में 30 लाख नौकरियां देने, महंगाई खत्म करने, आपस में समरसता लाने की बात कही।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने निवर्त्तमान भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए 16 लाख करोड़ रूपये मिले, मगर वह कुछ कर नहीं पाये।
लहलादपुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सफीउल्लाह कुरैसी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुशवाह, प्रखंड प्रमुख मनोज साह, आलीम अंसारी सहित दर्जनों वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया। अध्यक्षता राजद नेता रामाशीष यादव ने किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



