
छपरा। सारण में जमीनी विवाद में गोली मारकर एक फल दुकानदार की हत्या कर दी गई है। घटना सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइल चौक की है। मृतक की पहचान इस्माइल चौक निवासी हरिहर शाह कैसे 18 वर्षीय पुत्र ओनम कुमार के रूप में की गई है।निर्माणाधीन फोरलेन पर सोनपुर थाना क्षेत्र के ईस्माइल चक चैता बाबा चौक के समीप बुधवार को एक फल दुकानदार की गोलीमार का हत्या कर दी गई। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
इस बात की सूचना सोनपुर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थोड़ी देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुँच गई।इस घटना में गंभीर रूप से घायल सोनपुर इस्माइल चक के हरिहर शाह के पुत्र लगभग 18 वर्षीय ओनम कुमार को आनन फानन में इलाज के लिए यहां के अनुमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहां घटना का अंजाम देकर सभी फरार हो गया।सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया की जमीन के विवाद को लेकर यह घटना घटित हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिहर शाह लंबे समय से अपनी पुस्तैनी जमीन को उक्त जोत बो रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर दावा किया कि यह जमीन उसका है। इसी को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। इसी बात को लेकर बुधवार को भी कहा सुनी हुई।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







