छपरा
सारण एसपी ने मनोज कुमार प्रभाकर को बनाया मुफस्सिल थाना का नया थानाध्यक्ष
छपरा। सारण जिले के मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पु०नि० मनोज कुमार प्रभाकर को तैनात किया गया है। यह नियुक्ति उस समय की गई है जब मुफस्सिल थाना का थानाध्यक्ष का पद रिक्त था, क्योंकि पूर्व थानाध्यक्ष विशाल आनंद को कर्तव्यहीनता, लापरवाही और लेन-देन के वायरल ऑडियो के मामले में सारण के डीआईजी निलेश कुमार द्वारा निलंबित कर दिया गया था।
नई तैनाती के बाद, मनोज कुमार प्रभाकर को बेहतर विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों में सुधार लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नव-तैनात स्थान पर योगदान देने और योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



