
छपरा। दिल्ली से छपरा लौट रहे दो सगे भाईयों पर चचेरे भाईयों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें एक की मौत हो गई है वही दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। घटना सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगोलपुर गांव निवासी राजकिशोर तिवारी और राजकुमार तिवारी तथा उनके चचेरे भाई रहकर मजदूरी करते थे। वही राजकिशोर तिवारी और राजकुमार तिवारी का उनके चचेरे भाई से विवाद हो गया और यह विवाद छपरा पहुंचते पहुंचते हत्या में तब्दील हो गया। सोमवार को उनके चचेरे भाई घर पहुंचा आधे घंटे बाद राज किशोर तिवारी और राजकुमार तिवारी भी घर पहुंचने ही वाले थे।
तभी रास्ते में जलालपुर कोपा मुख्य मार्ग पर घर से कुछ ही दूरी पर उनके चचेरे भाईयों द्वारा राजकुमार और राजकिशोर तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां राजकुमार तिवारी की मौत हो गई।इस घटना में राजकुमार तिवारी की मौत हो गई है वही उनके सगे भाई राजकिशोर तिवारी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके चचेरे भाई सुबोध तिवारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



