सारण के मजदूर की दिल्ली में फ्लाइ ओवर निर्माण में क्रेन से टक्कर से मौत, परिजनों में छाया मातम

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव वार्ड -6 के मजदूर की दिल्ली के साइन बाग फ्लाइ ओवर निर्माण कार्य में क्रेन की टक्कर से मौत हो जाने का मामला सामने आया। मजदूर का शव सोनौली गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सोनौली गांव वार्ड-6 निवासी दुखन राम का 35 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र राम के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू और समाजसेवी व पैक्स अध्यक्ष विजेन्द्र तिवारी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और दाह संस्कार में मददगार साबित हुएं।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दिल्ली के साइन बाग में फ्लाइओवर निर्माण कार्य में मजदूर का कार्य कर रहा था उसी दौरान क्रेन के हुक से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें मौत हो गई। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं।मृतक को एक छोटा बच्चा है वही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट
क्राइमJune 5, 2026Saran Crime News: सारण में बेखौफ बदमाशों का तांडव, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
छपराJune 4, 2026सारण में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती के खिलाफ FIR दर्ज, 5 घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने बचाई जान
छपराJune 4, 2026सारण में अंतरजिला पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी सलाखों के पीछे







