Ration Card e-KYC: अब घर बैठे अपने मोबाइल से करें राशन कार्ड में e-KYC अपडेट
बिहार सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए शुरू की नई Facial e-KYC सेवा

टेक डेस्क। अगर आपने अभी तक अपने राशन कार्ड ई-केवासी अपडेट नहीं कराया है, और कराना चाहते हैं तो अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। अब घर पर बैठे राशन कार्ड में ईकेवासी अपडेट करा सकते है। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधीन बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब लाभुक अपने चेहरे के ज़रिए पहचान सत्यापित कर सकते हैं।
मार्केट मे माईलेज किंग बनकर launch हुई 97CC इंजन के साथ HF Deluxe बाइक |
नई Facial e-KYC प्रणाली से जुड़ने के लिए लाभुकों को अब लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। घर बैठे मोबाइल एप की मदद से यह कार्य संभव हो सकेगा। इसके लिए अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से मेरा ई-केवासी ऐप डाउनलोड करना होगा।
छपरा-मथुरा एक्सप्रेस समेत 42 ट्रेनों का रेलवे मार्ग बदला, यात्रियों को होगी परेशानी |
कैसे करें Facial e-KYC?
- Google Play Store पर जाएं और Facial e-KYC सर्च करें।
- Mera e-KYC App डाउनलोड करें और खोलें।
- अपने राज्य के रूप में बिहार चुनें।
- Verify Location पर क्लिक करें।
- आधार नंबर दर्ज करें और OTP जनरेट करें।
- OTP मोबाइल पर प्राप्त कर ऐप में दर्ज करें।
- Captcha भरें और Submit करें।
- लाभुक का बायो डेटा जांचें और Consent Form को Accept करें।
- अब Face e-KYC पर क्लिक करें।
- Selfie Camera से चेहरा स्कैन करें और फोटो के लिए आंखें ब्लिंक करें।
- इस प्रक्रिया के बाद e-KYC पूरा हो जाएगा।
छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 4 ट्रेनें हुई रि-शिड्यूल |
उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लाभुक डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ें और पारदर्शिता बनी रहे। इससे राशन वितरण प्रणाली को और बेहतर एवं सटीक बनाने में मदद मिलेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



