छपरा: सारण जिले के कुख्यात और वांछित अपराधी प्रणव सिंह उर्फ़ नौटंकी सिंह को सारण पुलिस और एस.ओ.जी.-7 टीम ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया है। प्रणव सिंह को मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। वह हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी था और उसके खिलाफ पूर्व से कई मामले दर्ज थे।
गिरफ्तार अपराधी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे मांझी थाना कांड संख्या 43/23, दिनांक 05/02/23, धारा-147/148/149/341/323/325/307/353/332/333 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध की स्थिति पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और अपराधी को कड़ी सजा दिलाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
नौटंकी सिंह का आपराधिक इतिहास:
- मांझी थाना कांड संख्या- 13/15, 01/03/15, धारा-341/323/324/307/384 भा.द.वि.
- मांझी थाना कांड संख्या- 10/17, 23/05/17, धारा-341/323/337/504/34 भा.द.वि.
- मांझी थाना कांड संख्या- 56/18, 13/03/18, धारा-399/402 भा.द.वि. & आर्म्स एक्ट
- मांझी थाना कांड संख्या- 185/18, 16/07/18, धारा-399/402/120B भा.द.वि. & आर्म्स एक्ट
- मांझी थाना कांड संख्या- 106/20, 07/05/20, धारा-25(1-B)A26/35 आर्म्स एक्ट
- मांझी थाना कांड संख्या- 340/20, 20/11/20, धारा-341/323/307/34 भा.द.वि. & आर्म्स एक्ट
- मांझी थाना कांड संख्या- 372/20, 23/12/20, धारा-25(1-B)A26/35 आर्म्स एक्ट
- मांझी थाना कांड संख्या- 374/21, 23/10/21, धारा-341/323/324/379/504/34 भा.द.वि.
- मांझी थाना कांड संख्या- 43/23, 05/02/23, धारा-147/148/149/341/323/325/307/353/332/333 भा.द.वि.
- मांझी थाना कांड संख्या- 44/23, 06/02/23, धारा-147/148/149/435/436/427/354 भा.द.वि.
- मांझी थाना कांड संख्या- 168/23, 04/06/23, धारा-302/120(b)/34 भा.द.वि. & आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
- पु०अ०नि० अमित राम, थानाध्यक्ष, मांझी थाना
- पु०अ०नि० प्रवीण कुमार
- सि०/1228 सुजान सिंह
- सि०/939 धीरेन्द्र कुमार
- सि०/304 अरविन्द कुमार
- चालक सि० लोकेश रंजन एवं थाना के अन्य कर्मी
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



