छपरा में पुरानी रंजिश में चाकू मारकर युवक की हत्या

छपरा। सारण में आपसी रंजिश में चाकू मारकर एक युवकी की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। घटना सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बालू घाट की है। जहां चाकू मारकर युवक की हत्या की गयी है। मृतक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के बसंतपुर बालू घाट निवासी जयप्रकाश मांझी के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि आपसी रंजिश में घटना घटित हुई। उसी गांव के बैजू राय के पुत्र सुरज कुमार के द्वारा पुरानी रंजिश में चाकू मारकर हत्या की गयी है।
घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची दिघवारा थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जिले में होली की त्योहार को लेकर पुलिस चपे-चपे पर तैनात है ताकि किसी तरह की कोई घटना नहीं हो। लेकिन पुलिस के तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में कई जगहों पर घटनाएं हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



