छपरा में जमीन के टुकड़ो के लिए रिश्तो का कत्ल, तीन सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या

पुलिस ने 7 सात लोगो को किया गिरफ्तार
छपरा। सारण जिले में एक सनसनीखेज वारदात में तीन सगे भाइयों को हत्या हो गई. मामला दो पट्टिदारो के मध्य हुए जमीनी विवाद से शुरू हुआ और इसमें तीन संगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार रात आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोगों की मौत एवं 5 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गये है। जानकारी के अनुसार जिले के एकमा प्रखंड क्षेत्र के गंगोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर लालू महतो उनके भाईयो के बीच में हूए जमीनी में हुई चाकूबाजी , चाकू लगने से उनके ही 3 भाई की मौत हो गई वहीं उनके कई परिजन घायल हो गए।
घायलों का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।घटना के संबंध में घायलों ने बताया गया कि जमीन में हिस्सेदारी को लालू महतो एवं उसके परिवार के लोगो ने हमला कर दिया. हमले में तीन भाई 57 वर्षीय राजेश्वर महतो, 48 वर्षीय दिनेश महतो एवं 45 वर्षीय स्वामीनाथ महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें पंकज महतो, कलावती महतो, नीतू कुमारी, पिकी कुमारी, वियफा देवी शामिल हैं।
मृतक भाइयों के पड़ोसी ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास घटना हुई है। स्वामी नाथ का बेटा मुन्ना पानी भर रहा था। लालू महतो का बेटा उसे गाली दे रहा था। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक घर में गया जिसके बाद उसके पिता बाहर आए तो उन पर भी चाकू से हमला किया।
दिनेश और रामेश्वर महतो भी बचाव करने गए तो उन पर भी चाकू से हमला कर दिया गया। वहीं घर की महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाए गए। तीनों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं।
उधर, मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप है कि लालू महतो और उसके बेटों ने तीनों की हत्या की है। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए लालू महतो और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।ये लोग आपस में पांच भाई थे जिसमें एक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। रामेश्वर, स्वामी और दिनेश का जमीन बंटवारे को लेकर अपने ही भाई लालू महतो से विवाद चल रहा था। लालू महतो बिना जमीन बंटवारे के घर बना रहा था। इसी बात को लेकर देर रात खूनी झड़प हुई है।वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अंचल पुलिस निरीक्षक अंचल एवं एकमा थाना अध्यक्ष तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। एकमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस घटना में संलिप्त 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सहित सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें लालू महतो, लालू महतो के पुत्र रविंद्र महतो आनंद महतो तथा लालू महतो की पत्नी ललिता देवी, लालू महतो की बहू सुबी देवी, दुर्गेश महतो की पत्नी अंशु देवी शामिल है
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



