Raid in Chhapra Jail: चुनाव से पहले छपरा जेल में डीएम-एसपी की एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था पर दी सख्त हिदायत
कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद करने की कवायद

छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनावी अवधि में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के नेतृत्व में मंडल कारा, छपरा का औचक निरीक्षण किया गया।
सुरक्षा घेराबंदी, संचार प्रणाली एवं आंतरिक अनुशासन
निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस क्रम में कैदियों की निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, गार्डों की ड्यूटी रजिस्टर, सुरक्षा घेराबंदी, संचार प्रणाली एवं आंतरिक अनुशासन की विस्तारपूर्वक जांच की गई। जिलाधिकारी और एसपी ने जेल अधीक्षक से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति से संदिग्ध संपर्क या अवांछित गतिविधि जेल परिसर में न हो। जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि,
“चुनावी अवधि में जेल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को सघन निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”
अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा के सभी बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है ताकि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके। उन्होंने कहा कि जेल परिसर के भीतर किसी भी आपराधिक नेटवर्क या बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सतत निगरानी और इंटेलिजेंस इनपुट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण दल में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर, यातायात एवं रक्षित), दो प्रखंड पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक (सदर-1), भगवानबाजार थानाध्यक्ष सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा घेरा बनाया गया था।
निरीक्षण के दौरान कुछ तकनीकी खामियां एवं सुधार योग्य बिंदु भी चिह्नित किए गए, जिन पर तत्काल सुधार हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव के मद्देनज़र जेल की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी और एसपी के इस संयुक्त औचक निरीक्षण को प्रशासनिक सख्ती और चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। जिले में चुनावी माहौल के बीच इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत मिला है कि प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतेगा और कानून-व्यवस्था पर पूरी पकड़ बनाए रखेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



