छपरा शहर का स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते कदम, अब बदलेगी तस्वीर

छपरा। स्मार्ट सिटी की ओर छपरा शहर का कदम बढ़ रहा है। छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुमित कुमार के आदेशानुसार शहर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाने के लिए म्युनिसिपल चौक से थाना चौक होते हुये दरोगा राय चौक तक लगाए जा रहे वेंडर्स को मोची, टोपी, बेल्ट वाले वेंडर्स को महमूद चौक एवं जेल से पीछे के तरह सिफ्ट करावाया गया. सभी वेंडर्स को शहर को सुन्दर बनाने में सहयोग की अपील फुटपाथी वेंडर्स संघ के द्वारा कहा गया.
शहर को सुन्दर बनाने के लिए नगर आयुक्त के आदेशानुसार दीवाल पेंटिंग का कार्य शुरू डी एम ऑफिस के सामने से शुरू कर दिया गया है. अब शहर सुन्दर एवं आकर्षक दिखने के लिए नगर प्रशासन के द्वारा कार्य शुरू करा दिया गया। बहुत जल्द शहर को आकर्षक बनाए जाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. हैप्पीनेस प्लेस भी बनाने के लिए कनीय अभियंता अभय कुमार को आदेश दिया गया है.
अतिक्रमण दल में स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, अर्चना सिंह, नगर थाना से पुलिस बल एवं महिला बल,सामुदायिक संगठन नितेश चौहान, सुनील कुमार, अभिनव कुमार, चन्दन कुमार सिंह, अरविन्द कुमार एवं नगर निगम से ट्रैक्टर, सफाई कर्मी,उपलब्ध थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







