कांग्रेस नेता नदीम अख्तर अंसारी बोले- महाराजगंज में इसबार मुरझाएगा कमल, पंजा मारेगा बाजी

छपरा। महाराजगंज लोकसभा में इस बार इतिहास रचायेगा। कमल का फूल मुरझा जायेगा। पंजा का जीत होगा। उक्त बातें जिला कांग्रेस के युवा नेता कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी ने कही। उन्होंने कहा कि महाराजगंज लोकसभा से कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस व महागठबंधन ने इस बार वहां से आकाश कुमार सिंह के रूप में एक शिक्षित,योग व युवा नेता को मैदान में उतारा है।
नदीम अख्तर अंसारी ने कहा कि यह चुनाव पिछले सभी चुनाव से बिल्कुल अलग है आज देश में महंगाई बेरोजगारी अपने चरम पर है. पिछले दस सालों से देश को केवल झूठे वादे, जुमले ही मिले हैं. केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं, महिलाओं, किसानों के बजाये चंद पूँजीपतियों के लिए काम किया है।
उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अपने गारंटी कार्ड के माध्यम से यह वादा कर रही है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर शिक्षित युवा को पहले नौकरी पक्की करेगी। 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी। हर गरीब परिवार के महिला को 1 लाख रूपय हर साल देगी। किसनों की कर्ज माफी होगी व उन्हें एमएसपी की गारंटी मिलेगी। श्रमिक न्याय के माध्यम से 400 प्रति दिन मनरेगा में मजदूरी मिलेगी तथा सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी.
आगे कहा कि ऐसे में भाजपा के पास कोई भविष्य की योजना नहीं है न ही पिछले 10 वर्षों में उसने कोई ऐसा काम किया है जिसकी उपलब्धि को ले वह जनता के बीच में जा सके। यही स्थिति महाराजगंज लोकसभा की भी है यहां के वर्तमान सांसद की कोई उपलब्धि न होने के कारण वह विरोधियों पर बेतुका बयान दे रहे हैं. दशकों से महाराजगंज मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा है. अब महाराजगंज भी अन्याय नहीं सहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
TrendingMarch 4, 2026Share Market Crash: शेयर बाजार में भूचाल, एक दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
देशMarch 4, 2026बिहार में सड़क पर कब्जा अब नहीं चलेगा! अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Result: छपरा के VIP स्कूल के 31 छात्रों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता का परचम लहराया
करियर – शिक्षाMarch 2, 2026Sainik School Entrance Exam: वुडबाइन के होनहारों ने छपरा का गौरव बढ़ाया, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 21 छात्रों की ऐतिहासिक सफलता







