धर्मनाथ धनी मंदिर में मां दुर्गा का फिर सजा सिंगार, कविता सिंह ने भेंट किए पांच थान गहने
सूना नहीं रहने दिया मां का दरबार

छपरा। शहर के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ धनी मंदिर में बीते 22 दिसंबर को हुई चोरी के बाद स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सिंगार सूना-सूना नजर आ रहा था। चोरी के करीब एक पखवाड़े बाद भी जब मां के आभूषण बरामद नहीं हो सके, तो यह स्थिति शहर की समाजसेविका कविता सिंह को भीतर तक कचोट गई। इसके बाद उन्होंने यह संकल्प लिया कि मां का सिंगार कभी सूना नहीं रहेगा और अपने संकल्प को कर्म में बदलते हुए उन्होंने मां दुर्गा के लिए पांच थान सोने के आभूषण अर्पित किए।
कविता सिंह ने मंदिर की पुजारिन को सोने का मंगलसूत्र, मांगटीका, कान का टॉप्स, बिंदिया और नथिया भेंट कर मां दुर्गा का विधिवत सिंगार करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आभूषण के बिना मां का स्वरूप अधूरा और सूना लग रहा था। मैंने तय कर लिया था कि जितना मुझसे संभव होगा, वह जरूर करूंगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि मातारानी की असीम कृपा से ही जीवन में सब कुछ संभव हुआ है, और मां के दिए गए आशीर्वाद का एक छोटा सा अंश उन्होंने श्रद्धा भाव से मां के श्री चरणों में अर्पित किया है।
उल्लेखनीय है कि कविता सिंह, छपरा सदर अस्पताल के पूर्व अस्पताल उपाधीक्षक एवं भगवान बाजार निवासी डॉक्टर एस.डी. सिंह की धर्मपत्नी हैं। वे लंबे समय से महिलाओं की सहायता, सामाजिक उत्थान और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके इस कदम की शहर में व्यापक सराहना हो रही है और श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



