छपरा में घर में बहन के साथ सो रही किशोरी को जहरीले सांप ने डंसा, आधे घंटे के अंदर हो गयी मौत

छपरा। सारण में घर में अपनी बहन के साथ सो रही एक किशोरी को जहरीले सांप ने डंस लिया। सांप इतना जहरीला था कि आधे घंटे के अंदर की किशोरी की मौत हो गयी। घटना सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बारवां घाट छपिया गांव की है। मृत बच्ची की पहचान बलिराम कुमार साह की 12 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गयी है।
मौके पर सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे परिजनों ने बताया कि अंजली कुमारी घर में अपनी बहन के साथ बिछावन पर सोई हुई थी उसी दौरान सांप ने डंस लिया , सुबह में जानकारी होते उसे इलाज के लिए अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अंजली कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाघाट में वर्ग -5 की छात्रा थी वही दो बहन और दो भाई हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 16, 2026CM Rojagar Yojana: सारण की 83 हजार महिलाओं के खाते में CM ने भेजी 10-10 हजार रूपये
देशFebruary 16, 2026राजस्थान के केमिकल फैक्ट्री में धमाका, बिहार के 5 मजदूर जिंदा जले
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा







