Railway News: छपरा रूट की 3 एक्सप्रेस ट्रेनों में अब मिलेगी ज्यादा सीटें, बदली जाएगी पूरी रेक संरचना
फ़रवरी 2026 से लागू होगा नई रेक संरचना का मानकीकरण

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा होकर गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर को और सुगम बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कोलकाता–आजमगढ़ और कोलकाता–गाजीपुर सिटी रूट पर चलने वाली तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने और रेक संरचना का मानकीकरण करने की घोषणा की है। नई व्यवस्था फरवरी 2026 से लागू होगी।
रेलवे के अनुसार, रेक मानकीकरण से ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ेगी, यात्रियों को बेहतर सीटिंग क्षमता मिलेगी और परिचालन भी अधिक सुगम होगा। तीनों एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें स्लीपर, एसी और जनरल क्लास के पर्याप्त डिब्बे शामिल हैं।
13137/13138 कोलकाता–आजमगढ़–कोलकाता एक्सप्रेस
- कोलकाता से लागू: 09 फरवरी 2026
- आजमगढ़ से लागू: 10 फरवरी 2026
नई रेक संरचना:
- 07 स्लीपर कोच
- 04 एसी थर्ड
- 03 एसी थर्ड इकोनॉमी
- 02 एसी सेकेंड
- 04 जनरल कोच
- 01 एलएसएलआरडी
- 01 जनरेटर सह लगेज वैन
- कुल – 22 कोच
13121/13122 कोलकाता–गाजीपुर सिटी–कोलकाता एक्सप्रेस
- कोलकाता से लागू: 08 फरवरी 2026
गाजीपुर से लागू: 09 फरवरी 2026
नई रेक संरचना:
- 07 स्लीपर
- 04 एसी थर्ड
- 03 एसी थर्ड इकोनॉमी
- 02 एसी सेकेंड
- 04 जनरल
- 01 एलएसएलआरडी
- 01 जनरेटर सह लगेज वैन
- कुल – 22 कोच
22323/22324 कोलकाता–गाजीपुर सिटी–कोलकाता एक्सप्रेस
- कोलकाता से लागू: 12 फरवरी 2026
- गाजीपुर सिटी से लागू: 13 फरवरी 2026
- रेक संरचना पूर्ववत वही — कुल 22 कोच
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छपरा रूट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। त्योहारों, परीक्षा सीजन और छुट्टियों में इन ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जाती है। ऐसे में कोच बढ़ने से यात्रियों को अधिक बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी, साथ ही लंबी दूरी की यात्रा और आरामदायक हो जाएगी।
स्थानीय यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम न केवल भीड़भाड़ कम करेगा बल्कि ट्रेन संचालन को भी सुचारू बनाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



