
Suspicious death of newly married woman: सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नवविवाहिता की शादी के महज आठ महीने बाद उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका का शव उसके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।
Crime News: आपसी रंजिश में रितिक सिंह ने मारी थी होटल मैनेजर अभिषेक को गोली, SSP ने किया SIT गठित
मृतका की पहचान संध्या (19 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संध्या की शादी 23 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ परसा थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी गौतम से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी। कुछ समय बाद गौतम रोजगार के सिलसिले में पुणे चला गया था। लगभग एक माह पूर्व वह गांव लौटा और संध्या को पुनः अपने साथ ससुराल ले आया था।
दहेज को लेकर होती थी प्रताड़ना
मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही संध्या को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। खासकर बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था। परिजनों का कहना है कि गौतम अपने दोस्तों की शादियों में मिली मोटरसाइकिलों का उदाहरण देकर संध्या से मायके वालों से बुलेट दिलाने की मांग करता था।
सारण के दिघवारा में खुला अत्याधुनिक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
मांग पूरी नहीं होने पर संध्या के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। इस बात की जानकारी संध्या ने कई बार अपने परिजनों को फोन पर दी थी, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से मामला सामने नहीं आ पाया।
आत्महत्या की सूचना, लेकिन हालात संदिग्ध
रविवार की रात मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई कि संध्या ने आत्महत्या कर ली है। खबर मिलते ही परिजन अंजनी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने संध्या का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ पाया। शरीर पर चोट के निशान होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आ सकेगी।
पति गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर पति गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, ससुराल के अन्य सदस्य घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



