
छपरा। सारण प्रमंडल के खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हो चुकी है। जिले में अब प्रमंडलीय स्तर का अत्याधुनिक खेल अवसंरचना (Sports Infrastructure) विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को न सिर्फ बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मिलेगी बल्कि बड़े स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुलेगा। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को गड़खा प्रखंड के फुलवरिया मौजा स्थित प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी
निरीक्षण के दौरान डीएम अमन समीर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि खेल परिसर के लिए पहुंच पथ (Access Road) को अधिकतम चौड़ाई में बनाया जाए और इसे सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाए, ताकि खिलाड़ियों और आमजनों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। इसके लिए उन्होंने उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सदर अंचलाधिकारी, गड़खा को भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ करने हेतु उपयुक्त भूमि चयन कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा को प्राप्त भूमि के आधार पर सड़क निर्माण का विस्तृत प्राक्कलन (DPR) तैयार करने का आदेश दिया गया।
आधुनिक खेल परिसर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त
इस खेल अवसंरचना के निर्माण से
- खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के अत्याधुनिक साधन
- बड़े खेल आयोजनों के लिए मंच
- प्रमंडल स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा
निरीक्षण में आला अधिकारी रहे मौजूद
स्थलीय निरीक्षण के मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सदर कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, गड़खा अंचलाधिकारी, गड़खा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर खेल अवसंरचना विकसित होने जा रही है, जिससे सारण के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए संभावनाओं का नया द्वार खुलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट
- July 1, 2026छपराDoctor’s Day: सफेद कोट में धड़कती इंसानियत: सेवा, समर्पण और संवेदना से नई उम्मीद लिख रहे हैं सारण के चिकित्सक
- June 30, 2026क्राइमPankaj Yadav Murder Case: पंकज यादव हत्याकांड में पुलिस ने 3 नामजद अभियुक्तों को दबोचा, 10 के खिलाफ FIR दर्ज
- June 30, 2026छपरासारण में ग्रामीण सड़कों पर अब नहीं दौड़ेंगे बालू लदे भारी वाहन, DM ने हाइट बैरियर लगाने का दिया आदेश



