सोनपुर मेला में UP से आया शराब पीने वाला दो करोड़ का भैंसा, शराब नहीं मिलने से चमक फिंकी

छपरा। बिहार के सोनपुर मेले में दो करोड़ पांच लाख रुपए का मुर्रा नस्ल का भैंसा आया है। इसे बनारस से एक किसान लेकर पहुंचा है। भैंसा का नाम राजा है। इसकी उम्र तीन साल है। यह भैंसा मेले में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
खास बात ये है कि यह भैंसा रोज दो बोतल बीयर पीता है, लेकिन शराबबंदी की वजह से उसे बीयर नहीं मिल रही। भैंसा के मालिक का कहना है कि बीयर न मिलने से भैंसे की चमक फीकी पड़ गई है। साथ ही वह थोड़ा सुस्त भी दिख रहा है।
वहीं, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने इस भैंसे के मालिक रामजतन यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत की और राजा नामक भैंसा को देखा।
भैंसा के मालिक ने कहा, ‘अनंत सिंह यहां छोटे सरकार के नाम से फेमस हैं। बड़े आदमी हैं। उनके अलावा ये भैंस कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खरीद सकता है। इसकी कीमत करोड़ों में है। अगर अनंत सिंह इस भैंसा को नहीं खरीदे तो वापस ले जाना पड़ेगा।’
उसने बताया, ‘अनंत सिंह के करीबी किसान अनिल सिंह सोनपुर मेले में भैंस खरीदने आए थे। उन्होंने ही अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात करवाई।’
भैंसा 2 करोड़ तो भैंस की कीमत 3 से 5 लाख
भैंसा के मालिक ने बताया, ‘मेरे पास बनारस में भैंसों का खटाल है। 200 से अधिक भैंस है। यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है। मुर्रा नस्ल का भैंसा हरियाणा और पंजाब में ज्यादा मिलता है। इस साल पहली बार सोनपुर मेले में दो भैंस और एक भैंसा लेकर आए हैं। दोनों भैसें 24 लीटर और 20 लीटर दूध देती है। रामजतन के मुताबिक, ‘इनमें से एक भैंस की कीमत 5 लाख रुपए तो दूसरे की 3 लाख रुपए है।’
बीयर नहीं मिलने पर तकलीफ में है भैंसा
रामजतन ने बताया, ‘यह खाने में संतरा, गेहूं, मसूर और चने का दाना खाता है। साथ ही रोजाना इसको दो बोतल बीयर भी चाहिए। बीयर पीने से थकावट दूर और चेहरे पर चमक आती है। बिहार में इसे बीयर मिल नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से उसका तबीयत बिगड़ गई है। उसका चेहरा डाउन हो रहा है।’
मालिक के मुताबिक, इस भैंसा से जिस भैंस का गर्भधारण कराया जाएगा तो उसका बच्चा भी इसी नस्ल का और हट्टा-कट्टा होगा। अगर कोई भैंस पैदा होती है तो वह 15-20 लीटर दूध भी दे सकेगी।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना



