
छपरा। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा 9 जनवरी 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का आयोजन नियोजन कार्यालय, छपरा में किया जाएगा। इस कैम्प में स्वतंत्र माइक्रो फाइनांस प्राइवेट लिमिटेड, गोपालगंज द्वारा एसएफओ के 45 वैकेंसी के लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को 11,000 रुपये के वेतन के साथ 10,000 रुपये तक का इंसेंटिव भी मिलेगा। जॉब लोकेशन छपरा, सिवान और गोपालगंज होगा।
नियोजन कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो। निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है और यह भारत सरकार के पोर्टल (www.ncs.gov.in) के माध्यम से किया जा सकता है। कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन कर सकता है। इसके अतिरिक्त, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन के लिए संपर्क किया जा सकता है। नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन निबंधन की व्यवस्था रहेगी, जिससे अभ्यर्थी निःशुल्क अपना निबंधन कर सकेंगे।
यह अवसर रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है, जो अपनी करियर यात्रा की शुरुआत करना चाहते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



