Good News: छपरा के रास्ते बलिया से पाटलिपुत्रा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 05297/05298 बलिया-पाटलीपुत्रा-बलिया विशेष गाड़ी का संचलन पाटलीपुत्रा से 10 जनवरी से 31 मार्च,2025 तक 81 फेरों के लिये और बलिया से 10 जनवरी से 31 मार्च,2025 तक 81 फेरों के लिये किया जायेगा।
गाड़ी सं-05298 बलिया-पाटलीपुत्रा विशेष गाड़ी 10 जनवरी से 31 मार्च,2025 तक प्रतिदिन बलिया से 13:00 बजे प्रस्थान कर बाँसडीह रोड से 13:13 बजे,सहतवार से 13:47 बजे,रेवती से 14:03 बजे,दल छपरा हाल्ट से 14:09 बजे,सुरेमनपुर से 14:16 बजे,बाकुल्हा से 14:25 बजे,माँझी हाल्ट से 14:34 बजे,गौतमस्थान से 14:53 बजे, छपरा से 15:20 बजे,छपरा कचहरी से 15:29 बजे, गोल्टेन गंज से 15:49 बजे,बड़ागोपाल से 16:01 बजे,अवतार नगर से 16:11 बजे,दिघवारा से 16:20 बजे,शीतलपुर से 16:27 बजे,नया गाँव से 16:34 बजे,परमानंद पुर से 16:44 बजे,भरपूरा से 17:31 बजे,दिघाब्रिज हाल्ट से 17:42 बजे छुटकर पाटलीपुत्रा पहुँचेगी ।
गाड़ी सं-05297 पाटलीपुत्रा-बलिया विशेष गाड़ी 10 जनवरी से 31 मार्च,2025 तक प्रतिदिन पाटलीपुत्रा से 08:15 बजे प्रस्थान कर दिघाब्रिज हाल्ट से 08:22 बजे,भरपुरा पहलेजा घाट से 08:39 बजे,परमानंद पुर से 08:51 बजे,नया गाँव से 08:58 बजे,शीतलपुर से 09:06 बजे,दिघवारा से 09:15 बजे,अवतार नगर से 09:24 बजे,बड़ागोपाल से 09:41 बजे,गोल्टेन गंज से 10:07 बजे,छपरा कचहरी से 10:31 बजे,छपरा से 10:45 बजे,गौतमस्थान से 10:58 बजे,माँझी से 11:08 बजे,बाकुल्हा से 11:18 बजे,सुरेमनपुर से 11:27 बजे,दल छपरा हाल्ट से 11:33 बजे,रेवती से 11:39 बजे,सहतवार से 11:49 बजे,बाँसडीह रोड से 12:28 बजे छुटकर 12:45 बजे बलिया पहुँचेगी ।
यह विशेष गाड़ी में 08 मेमू रेक से चलाई जाएगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



