Bus Terminal: छपरा में 20 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड, 15 अगस्त को होगा शिलान्यास
शहर के बीच लगने वाले जाम से राहत मिलेगी

छपरा। स्वतंत्रता दिवस पर सारण जिला को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले अत्याधुनिक बस स्टैंड का शिलान्यास 15 अगस्त 2025 को जिला परिषद अध्यक्षा जयमित्रा देवी द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद सारण ने दी।
नया बस स्टैंड छपरा जंक्शन के उतर दिशा में बिनटोलिया स्थित मौजा-रतनपुरा बिन्दटोलिया पथ स्थित होगा, जिसे जिले के साथ-साथ अंतरजिला और अंतर्राष्ट्रीय बस सेवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। परियोजना को जिला परिषद की निधि से पूरा किया जाएगा।
बस स्टैंड की प्रमुख विशेषताएं
- यात्री सुविधाओं के लिए अलग-अलग बस शेड
- महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय
- स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था
- रोड और नाला निर्माण
- तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पिकअप लेन
- व्यापक पार्किंग स्पेस
- कैफेटेरिया और विश्राम गृह
- आवश्यक वस्तुओं के लिए विक्रय कक्ष
- आरामदायक प्रतीक्षालय
भविष्य की दृष्टि से निर्माण
बस स्टैंड परिसर में एक बस टर्मिनल का भी निर्माण होगा, जिसे भविष्य में G+2 तक विस्तार दिया जा सकेगा। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट होंगे, साथ ही चौबीसों घंटे गार्ड की व्यवस्था रहेगी।
पर्यावरण और ऊर्जा पर विशेष ध्यान
परिसर के चारों तरफ हरित पट्टी विकसित की जाएगी। ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां सोलर लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
इस परियोजना के पूरा होने से जिले के यातायात ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। आमजन को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा।
स्थानीय लोगों और यात्रियों को होगा ये फायदा
शहर के बीच लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, क्योंकि बसें सीधे नए टर्मिनल से संचालित होंगी।यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं वाला बस स्टैंड मिलेगा। स्थानीय व्यापारियों को बस स्टैंड परिसर में दुकान व सेवा देने के अवसर मिलेंगे। अंतरजिला और लंबी दूरी की बस सेवाएं अधिक सुगठित और समयबद्ध होंगी। यह परियोजना पूरी होने के बाद छपरा शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव लाएगी और यात्री अनुभव को पूरी तरह नया आयाम देगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



