
पटना: होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए Bihar Police को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डीजीपी Vinay Kumar ने सभी जिलों के एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में हुड़दंग, बाइक रेसिंग या सांप्रदायिक तनाव को बर्दाश्त न किया जाए।
राज्य के प्रमुख शहरों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा और हर दो घंटे पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर
एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और पूर्व में तनावग्रस्त स्थानों पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए हैं।
पिछले 3 वर्षों की घटनाओं की समीक्षा कर रणनीति तैयार
भूमि विवाद और पुरानी दुश्मनी वाले मामलों पर निगरानी
अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
जरूरत पड़ने पर सीसीए और बीएनएसएस की धाराओं में निरोधात्मक कार्रवाई
उग्रवाद प्रभावित जिलों में चौकसी
उग्रवाद प्रभावित जिलों में पुलिस पिकेट, थाना, रेलवे स्टेशन और सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, खासकर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर।
इतनी संख्या में तैनात अतिरिक्त बल
12 कंपनी रेंज रिजर्व बल
31 कंपनी बीसैप
2768 पीटीसी प्रशिक्षु सिपाही
5100 होमगार्ड
3 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल
पटना में सबसे अधिक बल तैनात किया गया है। इसके अलावा दरभंगा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, रोहतास, बक्सर, गया और मोतिहारी में भी अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
सख्त संदेश
डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई होगी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026सारण के इस गांव ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा! मृत्यु भोज पर लगाया सामाजिक ब्रेक
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी







