छपरा में 4 घंटे के सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 4 किलो का ट्यूमर

छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में एक महिला का सफल ऑपरेशन कर 4 किलो का ट्यूमर मंगलवार को रात में निकाला गया। आपको बता दे कि जिले के मांझी थाना क्षेत्र ताजपुर के मटियार गांव निवासी श्री भगवान यादव की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी को पेट दर्द के शिकायत होने पर संजीवनी नर्सिंग होम में लाया गया। जहां डॉ. अनिल कुमार ने जांच उपरांत अल्ट्रासाउंड किया तो पता चला कि महिला के पेट में बड़ा मांस बढ़ा है।

महिला ने बोला कि मुझे बहुत ज्यादा तकलीफ हो रहा है मेरा इलाज किया जाए। जिसके बाद एक टीम बनाकर ऑपरेशन शुरू किया गया। 4 घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद चार किलो का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन टीम में डॉ. संजू प्रसाद, डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार मौजूद थे। वही महिला के परिजनों ने बताया कि कई साल से पेट में दर्द हो रहा था। लेकिन मेडिकल से दवा लेकर खिला दिया जाता था। लेकिन हाल के दिनों में बहुत ज्यादा तकलीफ बढ़ गया। तो हम लोग संजीवनी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे तो जांच के बाद पता चला कि पेट में ट्यूमर है।
उसके बाद डॉक्टर साहब के द्वारा ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए डा विशाल कुमार ने बताया कि यह क्रिटिकल ऑपरेशन था ट्यूमर के कारण महिला का ब्लीडिंग हो रहा था और महिला का जान को भी खतरा था लेकिन चार घंटे के सफल ऑपरेशनके बाद ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर का वजन करीब चार किलो तक होगा।अभी महिला का हालत ठीक है। निकला गया ट्यूमर को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चले गा की कौन नेचर का है, बिनाइन की मैलिग्नेंट।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- September 24, 2026करियर – शिक्षाBihar University: पटना में माता सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की होगी स्थापना
- September 24, 2026क्राइमChhapra Court News: दहेज के लिए पत्नी को जलाने वाले पति को छपरा कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण



