सारण-सीवान को जोड़ने वाले ताजपुर पुल का NIT पटना की टीम करेगी जांच
सिर्फ बाइक नहीं, अब एम्बुलेंस चलाने की मांग तेज

छपरा। सारण जिले के मांझी-दरौली-गुठनी पथ पर स्थित दाहा नदी के ताजपुर पुल को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों की चिंताओं के बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुल की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई।
एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं जुड़ी वाहनों को चलाने की मांग
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को बताया कि फिलहाल पुल निर्माण निगम द्वारा सुरक्षा कारणों से इस पुल पर केवल दोपहिया वाहनों एवं पैदल यात्रियों के आवागमन की अनुमति दी गई है। लोगों ने मांग की कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े हल्के चारपहिया वाहनों, विशेषकर एम्बुलेंस एवं जरूरी सेवा वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति दी जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आपात स्थिति में राहत मिल सके।
NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। इसके बाद उन्होंने पुल निर्माण निगम के परियोजना अभियंता को पुल का विस्तृत “लोड बेयरिंग सेफ्टी ऑडिट” कराने का निर्देश दिया।
एनआईटी पटना के विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच
परियोजना अभियंता ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि पुल निर्माण निगम एवं एनआईटी पटना के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम द्वारा पुल की तकनीकी सुरक्षा जांच और भार वहन क्षमता का आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि पुल की संरचनात्मक सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की तकनीकी रिपोर्ट और सेफ्टी ऑडिट के निष्कर्षों के आधार पर ही यह निर्णय लिया जाएगा कि पुल पर एम्बुलेंस एवं अन्य हल्के चारपहिया वाहनों के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है या नहीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि सेफ्टी ऑडिट की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कर रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि जनहित में आवश्यक निर्णय लिया जा सके।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक सारण, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पुल निर्माण निगम के परियोजना अभियंता, पथ निर्माण विभाग के अभियंता सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 11, 2026क्राइमSVU Raid in Bihar: करोड़पति इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 1.43 करोड़ की अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले
- August 11, 2026क्राइमSaran Crime News: सुनसान रास्तों पर राहगीरों को हथियार दिखाकर लूटने की थी प्लानिंग, पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा
- August 11, 2026छपरासारण में DM ने की बड़ी कार्रवाई, चावल गबन करने वाले 2 पैक्स के खिलाफ FIR दर्ज
- August 10, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में लूटकांड में चार साल से फरार चल रहा आदित्य सिंह गिरफ्तार



