बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 20 जनवरी से रेवती स्टेशन पर 09.22 बजे पहुँचकर 09.23 बजे छूटेगी

छपरा:यात्री जनता की सुविधा हेतु सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी 15021/15022 गोरखपुर-शालीमार- गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का शुभारम्भ माननीय सांसद रविन्दर कुशवाहा द्वारा बुधवार 17.01.2024 को सलेमपुर में आयोजित एक समारोह से किया जायेगा । जिसके परिणामस्वरूप:-गाड़ी संख्या 15021 शालीमार -गोरखपुर एक्सप्रेस 17 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 14.51 बजे पहुँचकर 14.53 बजे छूटेगी। गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर- शालीमार एक्सप्रेस 22 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 15.14 बजे पहुँचकर 15.16 बजे छूटेगी।
इसके अतिरिक्त रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों का विभिन्न तिथियों से निम्नलिखित स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जायेगा। 1. गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 22.38 बजे पहुँचकर 22.40 बजे छूटेगी।
2. गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 20 जनवरी, 2024 से सलेमपुर स्टेशन पर 17.40 बजे पहुँचकर 17.42 बजे छूटेगी। 3. गाड़ी संख्या 15203 बरौनी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 02.53 बजे पहुँचकर 02.55 बजे छूटेगी।
4. गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 00.13 बजे पहुँचकर 00.15 बजे छूटेगी।
5. गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे पहुँचकर 21.37 बजे छूटेगी।
6. गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 18 जनवरी, 2024 से भाटपार रानी स्टेशन पर 01.51 बजे पहुँचकर 01.53 बजे छूटेगी।
7. गाड़ी संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 21 जनवरी, 2024 से रेवती स्टेशन पर 04.46 बजे पहुँचकर 04.47 बजे छूटेगी।
8. गाड़ी संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 20 जनवरी, 2024 से रेवती स्टेशन पर 09.22 बजे पहुँचकर 09.23 बजे छूटेगी। इस बात की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



