BIG BREAKING: छपरा में ट्रेन के AC बोगी में लगी भयंकर आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा बलिया रेलखंड पर गौतम स्थान स्टेशन पर ट्रेन के एसी बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
आनंद विहार से चलकर सीतामढ़ी को जाने वाली 04022 स्पेशल ट्रेन के एक बोगी G2 में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और पूरे बोगी में धुआं उठने लगा जिससे यात्रियों में अफरा-तफ़री मच गई। छपरा बलिया रेलखंड के गौतम स्थान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर जैसे ही ट्रेन खड़ी हुई एसी बोगी G2 से आग की धुआं निकलने लगा।
आग लगते हैं ट्रेन में भगदड़ मच गई और बोगी को खाली कर यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए। घटना की सूचना मिलते हैं ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड समेत रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ, जीआरपी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन ख़डी रहीं। काफ़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिर ट्रेन को छपरा जंक्शन के लिए रवाना किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



