सारण के डॉ नीतू ने सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति में तीसरा स्थान हासिल कर पायी सफलता

छपरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के द्वारा सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति में चयनित उम्मीदवारों की सूची में जारी किए गए परिणाम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय की मेधावी छात्रा एव वही जयप्रकाश महिला कालेज में अतिथि शिक्षिका के पद पर कार्यरत डा कुमारी नीतू सिंह का EWS श्रेणी के बिहार में तीसरे स्थान पर चयन किया गया है। चयनों- उपरांत घर में खुशी का लहर खिल उठा है।
मालूम हो कि मनोविज्ञान विषय का परिणाम 30 मई 2024 को प्रकाशित किया गया। इसमें ३६५ छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए कॉन्सेप्ट और साइकोलॉजी क्लासेस के डायरेक्टर डॉक्टर फिरोज अहमद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके साथ-साथ कांसेप्ट ऑफ़ साइकोलॉजी क्लासेस के लगभग 70 छात्रों ने इसमें सफलता हासिल की है।
जिसका श्रेय डॉक्टर फिरोज अहमद सर को जाता है। डॉक्टर कुमारी नीतू सिंह ने कहा कि मेरे सफलता के पीछे मेरे माता उर्मिला सिंह,पिता स्वर्गीय नन्द कुमार सिंह मेरे भाई प्रदीप नारायण सिंह, भाभी कल्पना सिंह,दिलिप नारायण सिंह भाभी प्रीती सिंह बहन सीमा सिंह जीजा जी मृगराज सिंह मेरे गुरुजनों प्रो.डॉ.पूनम सिंह, प्रो.डॉ.आशा रानी को देते हुए कहा कि सभी का सहयोग रहा आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हूं और मैं चाहती हूं कि मेरी जो छात्राएं हैं वह भी अपने लक्ष्य को निर्देशित करें और अपने लक्ष्य तक पहुंचे।डॉ. नमिता किशोर, ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने माता पिता पति को दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



