वर्दी पर लगा दाग: सारण में अवैध उगाही के आरोप में 2 ASI निलंबित, 4 पुलिसकर्मी ड्यूटी से हटाए गये
गश्ती दल पर 12 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप

छपरा। पुलिस विभाग की छवि सुधारने और भ्रष्टाचार के मामलों में “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर अमल करते हुए सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष द्वारा एक कड़ा कदम उठाया गया है। गरखा थाना अंतर्गत अवैध वसूली के गंभीर आरोप में दो पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि चार अन्य पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से वंचित किया गया है।
घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरखा थाना के सहायक अवर निरीक्षक (स०अ०नि०) शैलेन्द्र कुमार, गृहरक्षक सिपाही मंगल सिंह (3132) तथा चालक सैप सिपाही गोविन्द कुमार (2019) पर आरोप है कि उन्होंने गश्ती के दौरान श्री निवास हॉस्पिटल, कमालपुर (गरखा, सारण) के तीन कर्मचारियों को अवैध शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया और फिर ₹12,000 की अवैध वसूली कर उन्हें छोड़ दिया।
जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाए गए, जिसके आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई।
| क्रम | नाम | पद / पहचान | कार्रवाई की स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | शैलेन्द्र कुमार | सहायक अवर निरीक्षक, गरखा थाना | निलंबित, सामान्य जीवन यापन भत्ता पर |
| 2 | मंगल सिंह (3132) | गृहरक्षक सिपाही | ड्यूटी से वंचित, अगले आदेश तक |
| 3 | गोविन्द कुमार (2019) | चालक, सैप सिपाही | ड्यूटी से वंचित, अगले आदेश तक |
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सारण ने कहा कि “पुलिस बल में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, भ्रष्टाचार या अनैतिक व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे।”
| ये जरूरी खबर पढ़ें: |
डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों ने की अवैध वसूली
इसी क्रम में -12.06.2025 को नयागांव थानान्तर्गत राहगीरों से अवैध वसूली के आरोप में डायल-112 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० शशि भूषण कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया तथा गृहरक्षक सिपाही/3220 वीर बहादुर सिंह एवं सैप चालक / 4277943 जय प्रकाश राय को अगले आदेश तक ड्यूटी से वंचित रखा गया है। इन तीनों के विरूद्ध नयागांव थाना कांड सं0-100/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







