सारण के सिताबदियार पहुचे भारत सरकार के गृहराज्य मंत्री लिया तैयारियों का जायजा

छपरा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर सिताबदियारा स्थित जयप्रकाश नारायण ट्रस्ट पर भारत सरकार के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी व कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के लिए रविवार को भारत सरकार के गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय,उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिस अंसारी,महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सिताबदियारा पहुचे. जहा पहले से मौजूद ट्रस्ट के अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय का व अन्य आगन्तुकों का स्वागत किया
अमित शाह के कार्यक्रम के संदर्भ में गृहराज्य मंत्री से विचार विमर्श किया.वहीं जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ उक्त कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के संदर्भ में बातचीत किया.भारत सरकार के गृहराज्य मंत्री ने सभा स्थल,ट्रस्ट व क्रंति मैदान को देखा जिसके बाद मौजूद लोगों को बताया कि भारत सरकार के गृहमंत्री का सिताबदियारा में आगमन बलिया के विकास का मार्ग प्रसस्त करेगा.वहीं बिहार की राजनैतिक स्थिति को नई दिशा देगा.सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने उक्त नेताओं के स्वागत के साथ कहा कि अमित शाह के आगमन के बाद बिहार में जो जातिवादी गठबंधन की सरकार ने जो जंगलराज स्थापित कर रखा है उसका खात्मा होने का शुरुआत होगी.वहीं बलिया के विकास के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा होगी.इस अवसर पर मुरलीछपरा के प्रमुख कन्हैया सिंह,उप ब्लाक प्रमुख सुशील कुमार पाण्डेय,डाक्टर विपलेन्द्र प्रताप सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,ताड़केश्वर गोड़, मुरलीछपरा के मण्डल अध्यक्ष मदन सिंह,नन्दजी सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
लौटने के दौरान जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ कर कार्यकर्ताओ नें किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के लौटने के दौरान मांझी जय प्रकाश मोड़ के एप्रोच मोड़ पर कार्यकर्ताओ नें उन्हें माला व बुके देकर स्वागत किया. उन्होंने मौजूद लोगों को जेपी जयंती पर सिताब दियरा चलने का आग्रह किया.इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ नें मांझी के थानाध्यक्ष मो जकारिया के विरुद्ध उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. दिए गए ज्ञापन नें थानाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाया.एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह नें पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा.इस मौके पर मांझी विधानसभा के पूर्ब प्रत्याशी हेमनारायण सिंह पूर्ब जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह “समाज “, पंकज सिंह, शिवा जी सिंह,मनोज प्रसाद, जय किशोर सिंह, मकेश्वर सिंह, कमल शर्मा, पूजा शर्मा, मुकेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



