सारण के ओमप्रकाश आजाद को दिल्ली में मिला नेशनल यूथ ब्रिलिएंट अवार्ड
छपरा। नेशनल यूथ ब्रिलिएंट अवार्ड से छपरा के तरैया निवासी पूर्व जिला परिषद हरेंद्र राय के पुत्र इंजीनियर ओमप्रकाश आजाद दिल्ली में सम्मानित हुए यह अवार्ड कन्यादान फाउंडेशन द्वारा उनके सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। जहां 29 और 30 जून को दिल्ली में यह कार्यक्रम हुआ जहां ओमप्रकाश आजाद को सब पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। इंजीनियर ओमप्रकाश को नेशनल यूथ ब्रिलिएंट अवार्ड 2024 उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। मालूम हो कि इंजीनियर ओमप्रकाश बीते 3 वर्षों से युवाओं के सामाजिक संगठन फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरुक करते हैं
यह उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं साथ ही साथ नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान तथा वृक्ष रोपण स्वच्छता अभियान के साथ ही साथ रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरुक करते हैं तथा सामाजिक एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव के लिए कार्य करते हैं।
कन्यादान फाउंडेशन के संस्थापक ऋषि सरधना ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 28 युवाओं को यह पुरस्कार समाज सेवा और अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए युवाओं को नेशनल यूथ ब्रिलिएंट अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक मधुबाला जी , प्रोफेसर नीतू सिंह, कानूनी सलाहकार उर्मिला यादव , मंटू यादव, प्रोफेसर नीतू सिंह एडवोकेट रामबाबू राय,मक्केश्वर पंडित, रंजीत कुमार ,प्रियंका कुमारी आदि लोगों ने बधाई दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



