
नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने के लिए प्रत्याशी हर किस्म की जोर आजमाइश में लगे हैं. ऐसे में कोई मतदाताओं के पांव छूकर वोट मांग रहा है तो कोई गली-गली लोगों से जन सम्पर्क कर. चुनावी दौर में वोटों की फसल काटने का जुगत लगाए ऐसी ही एक तस्वीर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की आई है. मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए खेतों में उतरकर फसल काटी है. सुनहले रंग की साड़ी पहने सजी-संवरी हेमामालिनी ने हाथों में हंसुआ लेकर गेहूं की फसल काटने की तस्वीरें साझा की है.
हेमा मालिनी पिछले दो चुनावों में मथुरा से सांसद रही है. इस बार ही भाजपा ने हेमा मालिनी पर दांव चला है. ऐसे में हेमा मालिनी अपने अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग अलग तरह से जनसम्पर्क कर रही है. इसी क्रम में उन्होंने खेत में जाकर वहां फसल काटती बनिहारनों के साथ समय बिताया. इस दौरान हंसुआ लेकर उन्होंने भी गेहूं की फसल काटी. साथ ही अलग अलग पोज में उन्होंने कई तस्वीरें साझा की हैं. दरअसल, मथुरा जिस इलाके में आता है यहां बड़ी संख्या में खेती से जुड़े लोग हैं. गेहूं की यहां बड़े पैमाने पर खेती होती है.
ऐसे में अपने मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने के लिए हेमा मालिनी ने गेहूं काटने की तस्वीरें साझा की हैं.
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब ‘बसंती’ चुनाव के समय खेतो में फसल काटते दिखी हो. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी हेमा मालिनी की ऐसी तस्वीरें सामने आई थी. उसमें हेमा मालिनी खेतों में हंसुआ लेकर गेहूं की फसल काट कर रही थी.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 6, 2026छपराछपरा में गर्भवती की मौत पर 13 साल बाद फैसला, डॉक्टर को देना होगा 20 लाख मुआवजा
- September 4, 2026छपराChhapra Flood Crisis: बाढ़ के बीच गूंजी किलकारी, जन्माष्टमी पर अकिलपुर दियारा में ‘कान्हा’ के आने की खुशी
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन



