भीषण गर्मी में यात्रियों के सुविधा के लिए छपरा के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन होगा परिचालन

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे, के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन के रास्ते सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का किया जायेगा परिचालन। इस आशय की जनकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन सहरसा से 04 मई, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत किया जायेगा।
04037 सहरसा-नई दिल्ली अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 04 मई, 2024 को सहरसा से 07.00 बजे प्रस्थान कर मानसी जं. 07.58 बजे, खगड़िया से 08.07 बजे, बेगूसराय से 08.36 बजे, बरौनी जं. से 09.10 बजे, दलसिंह सराय से 09.47 बजे, समस्तीपुर से 10.14 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.10 बजे, हाजीपुर से 12.10 बजे, सोनपुर से 12.20 बजे, छपरा से 14.05 बजे, सीवान से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 15.58 बजे, गोरखपुर से 17.05 बजे, खलीलाबाद से 17.46 बजे, बस्ती से 18.11 बजे, गोंडा से 19.40 बजे, बाराबंकी से 21.17 बजे, ऐशबाग से 22.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 00.15 बजे, इटावा से 01.42 बजे, टूण्डला से 02.52 बजे, अलीगढ़ से 04.07 बजे तथा गाज़ियाबाद से 06.02 बजे छूटकर नई दिल्ली 07.00 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान



