सारण के विनीत आनंद ने BPSC टॉप-5 में जगह बनाकर पायी सफलता

छपरा। जिले के मशरक के पकड़ी गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक स्व अवधेश तिवारी मां मंजू देवी का पुत्र विनीत आनंद ने बिहार लोक सेवा सेवा आयोग की परीक्षा में टाॅप 10 में 5 वां स्थान पाया है। जिसे रजिस्ट्रार के पद पर चयन किया गया है। चयन की खबर लगते ही पकड़ी गांव में जश्न का माहौल बन गया। पकड़ी गांव निवासी मुकेश तिवारी ने बताया कि उनका छोटा भाई विनीत आनंद ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टाॅप 10 में 5 वां स्थान लाकर गांव का नाम रौशन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि विनीत आनंद रेलवे में नौकरी करता था जिसे छोड़ कर तैयारी में लगा हुआ था जिसे सफलता प्राप्त हुई है। वहीं गांव में बंधाई देने में संजय तिवारी, मुकेश तिवारी,बागिश तिवारी, संतोष तिवारी,देवी शरण तिवारी, सत्यदेव तिवारी, डॉ रामेश्वर ठाकुर समेत अन्य शामिल रहें।
ग्रामीणों ने कहा कि विनीत आनंद ने बीपीएससी की परीक्षा में 5 वीं स्टेट टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है। बचपन से ही अति मेधावी विनीत आनंद को यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली है। गांव के बेटे की सफलता पर पूरे क्षेत्र के लोग खुश हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 1, 2026छपरागंडक का कहर: सारण के 7 प्रखंडों में 25 पंचायत और 102 गांव प्रभावित, 15,400 लोग सुरक्षित निकाले गए
- October 1, 2026छपराHelicopter Air Dropping: सारण के पानापुर में हवाई राहत अभियान, हेलीकॉप्टर से गिराए गए राशन के पैकेट
- September 30, 2026बिहारबिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष हाईड्रोजन नीति तैयार, 30 एजेंडों पर लगी मुहर
- September 30, 2026बिहारबिहार में हाईवे पर पेट्रोलिंग दुरुस्त कर दुर्घटना कम करने की कवायद, मृत्यु दर 50 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य



