छपरा-आनंद विहार त्यौहार स्पेशल ट्रेन का संरचना बदला, 11 AC कोच लगाये गये

छपरा। छपरा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन के संरचना में रेलवे के द्वारा बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05109/05110 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 18 सितम्बर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 19 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 11 फेरों हेतु किये जाने की सूचना पूर्व में जारी की गयी थी, जिसके रेक संरचना में संशोधन किया गया है।
संशोधित रेक संरचना अनुसार इस गाड़ी में 18 सितम्बर से 06 नवम्बर, 2024 तक जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूति प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।
13 से 28 नवम्बर, 2024 तक इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 02 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



