छपरा के 30 किसानों को कोलकाता में दी जाएगी मछली पालन की ट्रेनिंग

छपरा: जिला मत्स्य कार्यालय छपरा से 30 प्रशिक्षणार्थियों का दल आज केंद्रीय मत्स्य प्रशिक्षण संस्थान, साल्ट लेक, कोलकाता के लिए प्रस्थान किया। यह दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए जा रहा है, जो 17 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगा।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को नया तालाब निर्माण, मछलियों में होने वाली बीमारियां, मत्स्य पालन में परिपूरक आहार का प्रयोग, मत्स्य बीज उत्पादन, विपणन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी राजू कुमार, कनी0अभियंता श्रवण पंडित उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों में श्री अशोक कुमार मढ़ौरा, मन देव चौधुर, बनियापुर कमलेश राम, तरैया सहित विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने में मदद कर सकेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 18, 2026IPS Trnsfer in Bihar: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SP
Railway UpdateJune 18, 2026छपरा को रेल मंत्री देंगे बड़ी सौगात: छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ, मढ़ौरा से विदेश जाएगा 51वां रेल इंजन
बिहारJune 18, 2026बिहार में जमीन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगा अतिरिक्त छूट, जमीन अधिग्रहण पर बढ़ा मुआवजा
बिहारJune 18, 2026जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी! 11 सैटेलाइट टाउनशिप में जमीन बिक्री पर लगी पाबंदी खत्म







