रेल यात्रियों के लिए सहूलियत: मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में लगाया गया 22 कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05301/05302 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ त्यौहार साप्ताहिक विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन मऊ से 19 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 20 सितम्बर से 29 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 11 फेरों हेतु किये जाने की सूचना पूर्व में जारी की गयी थी, जिसके रेक संरचना में संशोधन किया गया है।
संशोधित रेक संरचना के अनुसार इस गाड़ी में 19 सितम्बर से 07 नवम्बर, 2024 तक जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय इकोनाँमी श्रेणी के 07 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
14 से 29 नवम्बर, 2024 तक इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनाँमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 0, तथा एल.एस.एल.आर.डी. का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण
क्राइमMay 23, 2026Crime News: सारण पुलिस ने वांटेड कुख्यात अपराधी सौरभ सिंह को किया गिरफ्तार







