रिविलगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाने का विरोध करने पर चाकू गोदकर युवक की हत्या

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला गांव में शुक्रवार की देर शाम चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी बिंदा राय के 23 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार राय बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए जुलूस निकाली गई थी, जिसमें वहां मौजूद युवकों के द्वारा अश्लील भोजपुरी गीत बजाया जा रहा था और इसको लेकर आपस में ही युवक झगड़ा कर रहे थे।
तभी अपने दरवाजे पर खड़े युवक ने मना किया कि यहां अश्लील गीत नहीं बजाएँ। जिसके बाद कहासुनी हुई और इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों के द्वारा चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल युवकों के द्वारा अश्लील गीत बजाया जा रहा था और तभी नशे में धुत थे और आपस में झगड़ा कर रहे थे। तभी दरवाजे पर खड़े उनके छोटे भाई ने कहा कि यहां झगड़ा नहीं कीजिए और अश्लील गाना नहीं बजाइए। जिसके जिसके बाद जुलूस में शामिल युवकों के द्वारा रवीश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया।
जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आक्रोशित लोगों ने जुलूस में शामिल दो युवकों को हत्या के आरोप में बंधक बना लिया है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही रिविलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



