Crime News Saran: सारण में ममता का खूनी अंत, जिस बेटे को पाला, उसी ने ले ली माँ की जान
सारण पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

छपरा। सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर खाली कराने के विवाद में एक पुत्र ने अपनी ही मां की लोहे की रॉड से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, डोरीगंज थाना अंतर्गत सिंगही राधव बाबा के मठिया निवासी रामदेव राय द्वारा दिए गए फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उनके पुत्र उमेश राय उर्फ खटू राय ने अपनी मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद घर खाली कराने को लेकर चल रहा था, जो अचानक हिंसक रूप ले लिया।
आरोप है कि गुस्से में आकर उमेश राय ने अपने हाथ में लिए लोहे के खंती (रॉड) से मां के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी सन्न रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में डोरीगंज थाना कांड संख्या-113/26, दिनांक 01.03.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का खंती भी बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश राय उर्फ खटू राय, पिता रामदेव राय, साकिन-सिंगही राधव बाबा के मठिया, थाना-डोरीगंज, जिला-सारण के रूप में की गई है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के भयावह परिणामों को उजागर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 25, 2026रिविलगंज के अहिल्या उद्धार स्थल को मिलेगी नई पहचान! रामायण सर्किट से जोड़ने की पहल तेज
छपराApril 25, 2026Job Alert : छपरा में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 15 पदों के लिए होगा चयन
पटनाApril 25, 2026पटना हाईकोर्ट आतंकी हमले से भी पूरी तरह सुरक्षित, ATA ने मॉक ड्रिल से दिखाई काबिलियत
बिहारApril 23, 2026Jamin Registry: अब 80 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा, बनेगी मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट







