छपरा में स्नातक परीक्षा के तीसरे दिन 31 परीक्षार्थी निष्कासित

छपरा। जयप्रकाश विश्विद्यालय स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2022-2025 की परीक्षा अलग अलग केंद्रों पर चल रही है । शुक्रवार को परीक्षा के तीसरे दिन राजेंद्र कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज तथा जगलाल चौधरी कॉलेज में चल रही परीक्षा का विश्वविद्यालय पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। सारण सिवान और गोपालगंज में अलग परीक्षा केंद्रों से कदाचार के आरोप में कुल 31 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया।
सभी महाविद्यालयों में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा चल रही थी। बुधवार एवं गुरुवार को विभिन्न महाविद्यालयों में कदाचार के आरोप में कई परीक्षार्थियों के निष्कासन का असर भी साफतौर पर दिख रहा था और परीक्षार्थी कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा दे रहे थे।
विश्वविद्यालय के निरीक्षण दल में कुलानुशासक प्रो. विश्वामित्र पाण्डेय, समायोजक महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. हरिश्चंद शामिल थे। उल्लेखनीय है कि कुलपति द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षाओं का लगातार निरीक्षण किया जाय। कुलपति प्रो. परमेन्द्र कुमार बाजपेई, कुलसचिव प्रो. रणजीत कुमार और समायोजक, महाविद्यालय विकास परिषद प्रो. हरिश्चंद परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने और कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कृतसंकल्प हैं और परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले परीक्षार्थियों का लगातार निष्कासन किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



