
छपरा। सारण जिले के सोनपुर में रेल पटरी के किनारे जंगल से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के राहरदियर गांव निवासी कृष्णा राय के 22 वर्षीय पुत्र राजद कुमार यादव के रूम में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो दिन पूर्व पटीदार से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें जान से मारने की धमकी दी गयी थी।
वहीं रविवार की रात्रि में राजद यादव 12 बजे शौच करने के लिए घर से गया और कुछ देर बाद वापस आ गया। लेकिन उसके बाद कब वह घर से निकल कहां चला गया किसी को पता नहीं चला। तब उसकी खोजबीन शुरू की गयी तो घर से करीब डेढ किलोमीटर दूरी पर गोला के सामने रेल पटरी के किनारे जंगल में उसकी शव देखने की सूचना परिजनों को मिली।
जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई मुटुक राय ने बताया कि पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। उसका सिर फटा हुआ है साथ उसका हाथ पर तोड़ दिया गया है।
दो दिन पहले पटीदार से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जहां पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। उन्होने ने अपने पटीदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



