सारण के DM-SP ने बालू माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, 25 ओवरलोडेड ट्रकों से 37 लाख रुपए का जुर्माना
छपरा : छपरा में एक बार फिर बालू माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। देर रात्रि से सुबह तक जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला के संयुक्त नेतृत्व में अवैध बालू के परिवहन, खनन एवं ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई है।
यह छापामारी अभियान जिला स्तर पर गठित दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के विभिन्न दलों के द्वारा की गई । अभियान गरखा चिरांद रोड, मेंहिया एवं अन्य जगहों पर की गई। छापेमारी के क्रम में अब तक 06 गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त है।
खनन विभाग के द्वारा इस दौरान 15 ओवरलोडेड वाहनों को जिनमें से कुछ एक बगैर चालान वाले बालू लदे ट्रक को जप्त किया गया है। इन सब पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जप्त वाहनों पर खनन विभाग सारण के द्वारा लगभग 40 लाख रुपए का दंड अधिरोपित किया गया है।
छापामारी अभियान के क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी सारण के द्वारा कुल 25 ओवरलोडेड बालू से लदे ट्रकों पर लगभग 37 लाख रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सख्त एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला में किसी भी स्थिति में बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन पर सख्त कदम उठाकर रोक लगाई जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



