सारण में डोरीगंज बाजार से विशनपुरा तक बनेगा नया एलिवेटेड रोड, पटना जाने में होगी आसानी

छपरा। सारण जिले के विशुनपुरा में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए योजनाओं का ऐलान किया। इस दौरान लोगों ने एनएच-31 पथ पर सुगम आवागमन की आवश्यकता जताई। मुख्यमंत्री ने इस समस्या के समाधान के लिए सदर प्रखंड में डोरीगंज बाजार से विशुनपुरा तक एक नया एलिवेटेड पथ बनाने की घोषणा की। इससे राजधानी पटना से छपरा आने वाले वाहनों का आवागमन सुगम होगा और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान विशुनपुरा बिसेन टोला के लोगों ने भी आवागमन से संबंधित समस्याओं को उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने एनएच-19 के छूटे हुए छपरा सेक्शन पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की योजना बनाई। इससे पटना, छपरा, सीवान और गोपालगंज के बीच यात्रा आसान और सुरक्षित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के विकास कार्यों से प्रदेश में सड़क यातायात की स्थिति बेहतर होगी।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी
छपराMay 16, 2026Ration Card: सारण में राशन कार्ड बनाने में आएगी तेजी, DM ने दिया अल्टीमेटम
करियर – शिक्षाMay 16, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, मारुति-हीरो शोरूम में भर्ती
क्राइमMay 16, 2026सारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में गंदा खेल बेनकाब! 50 लड़कियां मुक्त, 20 आरोपी गिरफ्तार



